Jan Seva Kendra (CSC) अर्थात सहज जन सेवा केन्द्र जिसका full फॉर्म होता है Common Service Center. जैसा की शीर्षक से ही आप जान गये होंगे की सहज जन सेवा केंद्र क्या है ?हम आज इस पोस्ट में आपको इसकी जानकारी देने जा रहे हैं |
सहज जन सेवा केंद्र भारत सरकार द्वारा स्थापित एक ऐसा केंद्र है जो उन सभी लोगों तक बुनियादी सुविधाएँ पौंचाने का कार्य करता है जहाँ ये ज़रूरी सुविधाएँ नहीं पहुँच पाती |जैसे कि ग्रामीण क्षेत्र के आम लोग |यह एक ऐसा केंद्र बिंदु है जहाँ सभी तरह के ज़रूरी forms उपलब्ध कराता है जो आम लोगों की जिंदगी को आसान बनाने के लिए भरना ज़रूरी होता है |यहाँ सभी प्रकार के आवश्यक forms कंप्यूटर की सहायता से भरा जाता है जैसे कि– Birth Certificate ,Ration Card ,Bank Account ,Aadhar Card ,Death Certificate ,Pension,Insurance आदि |इनके अलावा भी और कई ज़रूरी सरकारी कागज़ यहाँ जाकर भरवाए जा सकते हैं जो एक आम आदमी के लिए ज़रूरी होते हैं |
सरकार इस तरह की सुविधाएँ हर जिले और शहर में कम से कम 5 किलोमीटर की दूरी पर उपलब्ध करवाती है ,जिस से लोगों को अपने ज़रूरी कामों के लिए मुश्किलों का सामना न करना पड़े |ग्रामीण क्षेत्रों में यह केंद्र गाँव के बीच खोला जाता है |हम में से कई लोग ऐसे भी होंगे जो इस सेवा के बारे जानते भी नहीं होंगे |क्योंकि वो इस पोस्ट के द्वारा पहली बार इस सेवा के बारे में पढ़ रहे होंगे |तो यह पोस्ट आप के लिए ही है |हम आपको सहज जन सेवा के बारे मे विस्तारपूर्वक बताने जा रहे हैं |
Jan Seva Kendra /CSC आखिर है क्या ?
दोस्तों ,जैसा कि हमने आपको ऊपर भी बताया है कि CSC का full फॉर्म Common Service Center होता है |यह हर भारतीय के लिए सरकार द्वारा प्रदत्त सेवा है |जिसे सेंट्रल Government ने लागू किया हुआ है |सम्पूर्ण भारत में ई -शासन को सफलता पूर्वक चलाने के लिए सरकार ने इस सहज सेवा केन्द्रों की स्थापना की है |जिसकी मदद से आम जनता सरकार की दी गई सभी सुविधाओं का लाभ ले सकें|इस योजना के अंतर्गत ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में कई सुविधाएँ उपलब्ध हैं |ग्रामीण में कृषि ,शिक्षा ,मनोरंजन , स्वास्थ्य ,FMCG उत्पाद ,बैंकिंग ,वित्तीय सेवाएं आदि |सहज सेवा केंद्र हर एरिया में होना ज़रूरी है |यदि आप भी अपने क्षेत्र में सहज जन सेवा केंद्र खोलना चाहते हैं तो हम आपको बताते हैं कि आप कैसे यह केंद्र खोल सकते हैं |
SSC Full Form क्या है ? जानिए SSC के बारे में सब कुछ हिंदी में
Jan Seva Kendra के लिए आवश्यक दस्तावेज
यदि आप अपने क्षेत्र में सहज जन सेवा केंद्र खोलना चाहते हैं तो आपके पास वो सभी ज़रुरी चीजें होने चाहियें जो जरूरी हैं |साथ ही आपकी उम्र ,आपके द्वारा प्राप्त की गई शिक्षा तथा आवश्यक documentation भी देना होगा | तो आइये इसकी पूरी जानकारी प्राप्त करते हैं |
आयु –
यदि आपको सहज जन सेवा केंद्र खोलना है तो आपकी उम्र 18 वर्ष या उस से अधिक होनी चाहिए
निवास स्थान –
यह सबसे ज़रूरी है की यदि आपको सहज जन सेवा केंद्र खोलना है तो आपका अपना घर होना चाहिए |और घर भी उसी क्षेत्र में जहाँ आप सहज जन सेवा केंद्र खोलने में रूचि रखते हैं |
शैक्षणिक योग्यता –
यदि आप सहज जन सेवा केंद्र खोलने की बाकी शर्तें पूरी कर रहे हैं तो यह भी आवश्यक है कि आपको कम से कम मैट्रिकुलेशन पास अर्थात दसवीं कक्षा उत्तीर्ण होने ज़रूरी है |यदि आपकी योयता इस से अधिक है तो यह और भी अच्छी बात है |
अन्य आवश्यक बातें –
- आपके लिए अंग्रेजी भाषा का ज्ञान अनिवार्य है ,और साथ ही कंप्यूटर का ज्ञान होना भी ज़रूरी है |
- आवेदक का स्थानीय भाषा को लिखना ,पढना और समझ में आना चाहिए ,क्योंकि यह बहुत ज़रूरी है |
- CSC पंजीकरण हेतु कोई शुल्क नहीं देना होता है ,यह बिलकुल मुफ्त है |
Digital इंडिया Initative के तहत सम्पूर्ण भारत में करीब 1,00 ,000 (एक लाख ) CSC केंद्र खोलने का प्रावधान है |इसके लिए योग्य आवेदकों की मांग भी है |CSC का मुख्य कार्य है लोगों की सहायता करना |
आज देश में बढ़ रहे भ्रष्टाचार से हम सभी वाकिफ हैं |कोई भी छोटा सा कार्य करवाना हो तो हमको सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते हैं ,वहां भी जब तक जेब ढीली न करें ,काम नहीं हो पाता |एक गरीब व्यक्ति के लिए यह सब सभव नहीं है |इन्हीं सब परेशानियों को दूर करने के लिए सरकार ने सहज जन सेवा के माध्यम से लोगों की परेशानियों को दूर करने की सोची है | |इसलिए यदि आप भी इसमें अपना योगदान देना चाहते हैं तो आप भी सहज जन सेवा केंद्र खोल कर यह सेवा का काम कर सकते हैं |इसके लिए अनिवार्य शर्तें नीचे दी जा रही हैं |
सहज जन सेवा सेवा केंद्र हेतु आवश्यक सामग्री
- एक कमरे के लिए 100 -150 वर्ग मीटर का स्थान |
- दो या उस से अधिक पर्सनल कंप्यूटर की व्यवस्था जिसमे Windows XP-SP2 (operating system )या इसके बाद का संस्करण इनस्टॉल होना आवश्यक है |
- दो प्रिंटर (Inject +Dot Matrics) भी होना चाहिए |
- कंप्यूटर का RAM कम से कम 512 Mb या अधिक होना चाहिए |
- बढ़िया इन्टरनेट कनेक्शन का होना ज़रूरी है कम से कम 128 केबीपीएस का हो |
- Computer Hard Drive का size 120 GB का होना ज़रूरी है |
- CD/DVD Drive
- डिजिटल कैमरा /Web Cam होना चाहिए |
- Battry Backup कम से कम 5 घंटे होना चाहिए या Backup के लिए आप एक portable जनरेटर का भी इस्तेमाल कर सकते है |
- Wired /Wireless/V-ST Connectivity का होना आवश्यक है |
- Biometric/IRIS प्रमाणीकरण स्कैनर से बैंकिंग सेवाएं होनी चाहिए |
तो मित्रों आशा करते हैं की यदि आप भी सहज जन सेवा केंद्र खोल कर देश सेवा में अपना योगदान देना चाहते हैं तो इसके लिए आपको क्या -क्या करना होगा यह आपको समझ आ गया होगा |यह जानकारी कृपया अपने दोस्तों ,रिश्तेदारों तक भी पहुँचाने का कष्ट करें ,क्योंकि अधिकाँश लोग इसके बारे में नहीं जानते हैं |आपके मात्र एक शेयर से यह जानकारी बहुत से लोगों तक पहुँच सकती है ,और यह आपका सहयोग ही कहा जायेगा |
अलग – अलग कुछ राज्यों या स्थानों पर हो सकता है सहज जन सेवा केंद्र का नाम इस से भिन्न हो ,लेकिन इनका काम एक एक जैसा ही होता है |इनका उद्देश्य हमेशा एक जैसा ही होता है और वह है लोगों को जागरूक बनाना |यदि देश का हर व्यक्ति सरकर की योजनाओं से जुड़ा रहेगा तो देश वासी अपना जीवन स्तर को अच्छा बना सकते हैं |अज्ञानता की वजह से कई बार लोगों के विकास में रुकावट आने से उनका विकास रुक जाता है |और हमारी सरकार सबका साथ सबका विकास पर अधिक फोकस करती है |
उम्मीद है आप लोगों को हमारी इस पोस्ट के माध्यम से एक मह्त्वपूर्ण जानकारी मिली होगी |हमारा प्रयास रहता है कि हम नित नये पोस्ट में आपको जानकारी देते रहें |यदि आपका कोई प्रश्न है या कोई भी daubt भी हैं तो कृपया अवश्य बताएं |आपके प्रश्नों का उत्तर अवश्य दिया जायेगा |
Leave a Reply